17 सितंबर को चीनी प्रधान मंत्री ली खछ्यांग ने सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव के साथ चीन और रूस के प्रधानमंत्रियों के बीच 24वीं नियमित भेंटवार्ता की अध्यक्षता की। भेंटवार्ता से पहले रूस की सरकार के अधिकारियों और रूस के विद्वानों ने कहा कि वर्तमान में दोनों देशों के बीच संबंध इतिहास में सबसे अच्छे चरण में हैं और ये नए युग में प्रवेश हुआ है। दोनों पक्षों के पास व्यापार पैमाने को आगे विस्तार करने की क्षमता है।
नी चिएक्वो का जन्म 1980 में हुआ था। वह चीन के शी पेई नागरिक उड्डयन हवाई अड्डा निर्माण समूह की नेपाली गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सुधारने की परियोजना का उप प्रबंधक है। वह चीनी जन मुक्ति सेना का एक सैनिक था और उसने अफ्रीका के अंगोला में काम किया था। 2015 की जनवरी में उसने नेपाल में काम शुरू किया।
पिछले वर्ष से अमेरिका द्वारा उकसाए गए चीन-अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक संघर्ष चीन के कुछ तटीय इलाकों के आर्थिक विकास पर असर पड़ा है। दक्षिण चीन के च च्यांग प्रांत के हू चो शहर के उद्यम सक्रिय रूप से व्यापार संघर्ष से हुए प्रभाव का सामना कर रहे हैं।
दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत ने हाल के कई वर्षों में सक्रिय रूप से चीन की राष्ट्रीय विकास रणनीति की सेवा की और इस में शामिल होकर उच्च गुणवत्ता और छलांग लगाने वाले विकास को बढ़ावा दिया। अब वह चीन में राष्ट्रीय एकता व प्रगति हासिल करने वाला एक मॉडल, पारिस्थितिक सभ्यता का निर्माण करने वाला केंद्र, और दक्षिण एशिया व दक्षिण-पूर्वी एशिया के उन्मुख एक विकिरण केंद्र बनने की कोशिश कर रहा है।
चीनी राज्य परिषद ने हाल में शान तुंग, च्यां सू, क्वांग शी, ह बेई, युन्नान और हेलोंगच्यांग आदि 6 नए मुक्त व्यापार परीक्षण क्षेत्र स्थापित करने का प्रस्ताव पेश किया। यह नए युग में सुधार और खुलेपन को आगे बढ़ाने वाला रणनीतिक कदम है।
चीनी वाणिज्य मंत्रालय के संबंधित प्रधान ने हाल ही में पेइचिंग में कहा कि इस वर्ष की पहली छमाही में चीन और आसियान देशों के बीच आयात और निर्यात व्यापार की राशि 2 खरब 91 अरब 85 करोड़ अमेरिकी डॉलर रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 4.2 प्रतिशत अधिक रही। आसियान चीन का दूसरा बड़ा व्यापारिक मित्र बन गया है।
चीन द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार इस साल के पहले सात महीनों में देश में उच्च तकनीक विनिर्माण के जोड़ा मूल्य में पिछले साल की तुलना में 8.7 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हुआ है, जो बड़े पैमाने वाले उद्योगों से 2.9 प्रतिशत अधिक है।
अमेरिका के ओहियो स्टेट में चीन से आए फू याओ ग्लास कंपनी की अमेरिकी कंपनी का डेटन कारखाना स्थानीय मशहूर उद्यम बन चुका है। ओहियो स्टेट संसद के सदस्य, डेटन शहर के उद्योग और समुदाय के प्रतिनिधियों ने हाल ही में कहा कि फू याओ ग्लास कंपनी की अमेरिकी कंपनी ने स्थानीय आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। ओहियो स्टेट लगातार इस कंपनी के विकास का समर्थन करेगा।
दूसरा चीनी अंतर्राष्ट्रीय आयात मेला 5 से 10 नवम्बर को चीन के शांगहाई के राष्ट्रीय कांफ्रेन्स सेंटर में आयोजित होगा। अब तक 150 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 3000 से अधिक कारोबार एक्सपो में भाग लेने को तैयार हैं। एक्सपो में भाग लेने वाले देशों और कारोबारों की संख्या पिछले साल की तुलना में ज्यादा है।
चौथा चीन - अरब देश एक्सपो 5 से 8 सितंबर को पश्चिमी चीन के निंग शा प्रांत के यीन छ्वान शहर में आयोजित होगा। वर्तमान एक्सपो का प्रमुख मुद्दा है नया अवसर, नया भविष्य। एक्सपो में प्रमुख रूप से व्यापार और निवेश, इंटरनेट प्लस, सीमा पार ई-कॉमर्स, बुनियादी संस्थापन, उत्पादन क्षमता के सहयोग जैसे क्षेत्रों पर दोनों पक्षों के बीच सहयोग को गहराया जाएगा।
“बेल्ट एंड रोड पहल के लिए मार्गदर्शन किया जाए”शीर्षक संगोष्ठी 11 जुलाई को पेइचिंग में आयोजित हुई। चीन और अमेरिका के विशेषज्ञों और विद्वानों ने“बेल्ट एंड रोड”के निर्माण में मिली उपलब्धियों पर गहन रूप से विचार विमर्श किया और भावी सहयोग से संबंधित सुझाव भी पेश किए।
चीन का सिनच्यांड वेवुर स्वायत्त प्रदेश यूरेशियन महाद्वीप के मध्य में स्थित है। वह उत्तर पश्चिमी चीन का एक प्रांत है। इस प्रांत की सीमा मंगोलिया, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिज़स्तान, ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत आदि 8 देशों से लगी हुई है। सिनच्यांड प्रांत में भूमि की सीमा की लंबाई 5 हजार 7 सौ किलोमीटर से अधिक है। वह चीन का सबसे बड़ा प्रांत है, जिसकी भूमि सीमा सबसे लंबी है और पड़ोसी देशों की सबसे बड़ी संख्या भी है।
चीनी थिंक टैंक के विद्वानों और अफसरों ने 18 जून को पेइचिंग में कहा कि बेल्ट एंड रोड का निर्माण उच्च गुणवत्ता के नये स्तर पर किया जा रहा है। चीन सहयोग की सहमति पर और अधिक बेल्ट एंड रोड सहयोगी दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करेगा, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग और निवेश को आगे बढ़ाएगा, निवेश और व्यापार सुविधा स्तर को उन्नत करेगा।
चौथी चीन वस्त्र प्रदर्शनी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुई। 150 से अधिक चीनी कपड़ा उद्यमों ने इसमें भाग लिया। उन्हें आशा है कि दक्षिण अफ्रीका में आयोजित इस प्रदर्शनी से अफ्रीका का बाज़ार खोलेगा। वर्तमान में अफ्रीका चीनी कपड़ा उद्यमों के विदेशी सहयोग का लोकप्रिय क्षेत्र बन गया है।
पहला चीन- मध्य और पूर्वी यूरोपीय देश मेला 8 से 12 जून तक चीन के च च्यांग प्रांत के निंग बो शहर में आयोजित हुआ। हाल ही में आयोजित प्रमुख मंच पर कई मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि बेल्ड एंड रोड पहल के कार्यान्वयन का समर्थन करते हैं। उन्हें आशा है कि ई-कॉमर्स और अन्य कई क्षेत्रों में चीन के साथ और अधिक सहयोग किया जाएगा।
पहला चीन अफ्रीका आर्थिक और व्यापारिक मेला 27 से 29 जून तक चीन के हूनान प्रांत में आयोजित होगा। चीनी उप वाणिज्य मंत्री छान खमिंग ने कहा कि इस कार्यवाही से चीन और अफ्रीका के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग के लिए नया मंच स्थापित होगा, नए युग में दोनों पक्षों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग के लिए नई शक्ति संचारित होगी।
दूसरा बेल्ड एंड रोड अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच अप्रैल में पेइचिंग में आयोजित हुआ। अब तक 120 से अधिक देशों और 20 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने चीन के साथ बेल्ड एंड रोड सहयोग दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए। चीनी और विदेशी लोगों का मानना है कि समान रूप से बेल्ड एंड रोड का निर्माण करने के लिए सरकारी विभागों, संगठनों की भागीदारी के साथ गैर-सरकारी, निजी क्षेत्रों के समर्थन की भी आवश्यकता है।