पेइचिंग में मोबाइल से सार्वजनिक यातायात हुआ लोकप्रिय
पेइचिंग म्युनिसिपल यातायात कंपनी की खबर के अनुसार, 20 मार्च तक पेइचिंग में मोबाइल फोन के माध्यम से बस, सबवे जैसे सार्वजनिक यातायात साधन अपनाने वाले प्रयोगकर्ताओं की संख्या 16 लाख से अधिक पहुंच गई। प्रति दिन संबंधित ट्रेडिंग वॉल्यूम 6 लाख से ज्यादा हो गयी है। एक महीने में कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम करीब 2 करोड़ है। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना अधिक से अधिक पेइचिंग वासियों के यातायात का पहला विकल्प बन गया है।
पेइचिंग में मोबाइल से सार्वजनिक यातायात हुआ लोकप्रिय
गत वर्ष जून माह में पेइचिंग म्युनिसिपल यातायात कंपनी ने“मोबाइल फोन एक कार्ड”की सेवा शुरु की, बाहर जाते समय नागरिकों को परिवहन कार्ड की जरूरत नहीं है , एनएफ़सी फ़ंक्शन वाले मोबाइल फोन से बस और सबवे जैसे सार्वजनिक यातायात की सेवा उपलब्ध हो चुकी है। वर्तमान में मी-फोन, ह्वावेइ, सैमसंग, नूबिया, वन प्लस, मेइजु आदि ब्रांडों के 250 तरह के मोबाइल फोन में इस प्रकार की सेवा ली जा सकती है। सुविधाजनक यातायात तरीका पेइचिंग में अधिक से अधिक लोकप्रिय हो रहा है।
(श्याओ थांग)