16 अक्तूबर को कई देशों के वैज्ञानिकों ने घोषणा की कि मानव ने पहली बार प्रत्यक्ष रूप से दो न्यूट्रोन सितारों के टक्कर से पैदा हुई गुरुत्वाकर्षण तरंगों का पता लगाया। माना जा रहा है कि यह खोज खगोल विज्ञान और भौतिक विज्ञान के विकास में युगांतर महत्व रखती है।
रिपोर्ट के अनुसार इस बार पाई गई गुरुत्वाकर्षण तरंगों का स्रोत पृथ्वी से 13 लाख प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित गैलक्सी एनजीसी 4993 में है।
इन गुरुत्वाकर्षण तरंगों का पता लगाना खगोल जगत में एक भव्य घटना थी। विभिन्न देशों के वैज्ञानिकों ने बड़े पैमाने पर सहयोग किया। चीनी टेलिस्कोप हुइयेन ने भी इसमें भाग लिया।
ध्यान रहे गुरुत्वाकर्षण तरंगों की खोज बहुत महत्वपूर्ण वैज्ञानक घटना है। इस महीने तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों को गुरुत्वाकर्षण तरंगों की खोज के श्रेय के लिये नोबेल पुरस्कार का भौतिक पुरस्कार मिला है।
(वेइतुङ)