अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो के बल ने 2 जनवरी को कहा कि पूर्वी अफ़गानिस्तान के नांगरहर प्रांत में 1 जनवरी को हुए संघर्ष में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हुई, जबकि अन्य चार अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं।
नाटो ने एक बयान में कहा कि लड़ाई नांगरहर प्रांत के अछिन क्षेत्र में हुई। दो घायल सैनिकों की स्थिति स्थिर बतायी जाती है। अन्य दो घायल सैनिक अपने काम पर वापस लौट गए हैं।
अफगान मीडिया के अनुसार आतंकी संगठन आईएस अछिन क्षेत्र में अफगान सेना व नाटो के बलों के साथ संघर्ष कर रहा है। आईएस इस क्षेत्र में बहुत सक्रिय है।
चंद्रिमा