केन्या के राष्ट्रपति उहरु केन्याटा ने 14 फरवरी को चीन के वसंत त्योहार पर बधाई संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि चीन के वसंतोत्सव के आने पर मैं और केन्या के सभी लोग चीनी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।
केन्याटा ने कहा कि चीन-केन्या संबंधों का लम्बा इतिहास है। पिछले 600 से अधिक सालों में हमारे दोनों देशों के बीच मित्रवत सहयोग में लगातार नई प्रगति मिली है। विश्वास है कि नए साल में चीन-केन्या संबंध अवश्य ही नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
केन्याटा ने कहा कि चीन और केन्या के बीच घनिष्ठ सहयोग कायम रहता है। हमारे द्वारा निर्मित मोम्बासा नैरोबी रेलवे आदि परियोजनाओं से केन्या के लोगों के जीवन में सुधार हो रहा है। मोम्बासा नैरोबी रेलवे पूर्व और मध्य अफ्रीका में सबसे बड़ा आधारभूत संस्थापन परियोजना है और चीन-केन्या मित्रता का सबूत भी है। विश्वास है कि हमारे दोनों देशों के बीच सहयोग में अवश्य ही और नई प्रगति होगी।
(ललिता)