चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वर्ष 2013 में अपनी अफ्रीका यात्रा के दौरान मेजबानियों को यह कहानी सुनायी जिससे स्थानीय लोगों के दिलों पर गहरी छाप पड़ी।
कहानी ऐसी है कि एक चीनी दंपत्ति को बचपन से ही अफ्रीका के प्रति अनेक उम्मीदें मौजूद थीं। शादी करने के बाद उन्होंने अफ्रीका में ही अपना हनीमून बिताने का निश्चय किया। वेबसाइट में अपनी कहानी सुनाने के बाद उन्हें लाखों हजारों क्लिक और उत्तर प्राप्त हुए। इस कहानी से यह जाहिर होता है कि चीनी जनता और अफ्रीकी जनता के बीच घनिष्ठ स्नेह मौजूद है। शी चिनफिंग की कहानी से लोगों को यह पता लगा है कि चीन और अफ्रीका के बीच मित्रता का लम्बा इतिहास है। उन्होंने खुद भी अफ्रीका की नौ बार यात्राएं कीं हैं।