संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा परिषद ने 26 जनवरी को वेनेजुएला की गम्भीर स्थिति पर आपात सार्वजनिक बैठक आयोजित की। संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक और शांति व्यवस्था मामलों के उप महासचिव रोसेमरी डिकार्लो और संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी स्थाई प्रतिनिधि मा छाओह्वेई आदि ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को वेनेजुएला की गम्भीर स्थिति में सुधार करने के लिए राजनीतिक कदम ढूंढ़ने की अपील की।
रोसेमरी डिकार्लो ने कहा कि हमें राजनीतिक तरीके से वेनेजुएला की गम्भीर स्थिति सुधारनी चाहिए, साथ ही वेनेजुएला की जनता की शांति, समृद्धि और नागरिकों के मानवाधिकारों की रक्षा किए जाने की आवश्यकता है।
मा छाओह्वेई ने कहा कि चीन मौजूदा वेनेजुएला की स्थिति पर ध्यान रखता है, उन्होंने संबंधित पक्षों को तर्कसंगत और शांति बरतने की अपील की, और देश व जनता की हितों के आधार पर वार्ता और आदि राजनीतिक तरीके से इसका हल करना चाहिए। चीन हमेशा वेनेजुएला सरकार द्वारा राष्ट्रीय संप्रभुता, स्वतंत्रता और स्थिरता बनाए रखने पर की गई कोशिश का समर्थन करता है।
गौरतलब है कि रोसेमरी डिकार्लो के अलावा, सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य देश और 19 संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने उस दिन की बैठक में भाषण दिया। अमेरिका के अनुरोध में यह आपात सार्वजनिक बैठक आयोजित की गई।
(मीरा)