चीनी पर्यटन अनुसंधान संस्थान के अनुसार चीन में बर्फ पर्यटन का आम लोगों में व्यापक स्वागत किया गया है। बर्फ पर्यटन चीनी लोगों का नया फैशन बन गया है। वर्ष 2017 से 2018 के बर्फीले मौसम में बर्फ पर्यटन में भाग लेने वालों की संख्या लगभग बीस करोड़ तक जा पहुंची है।
संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार सरकार की प्रोत्साहन नीतियों से बर्फ पर्यटन के विकास में भारी निवेश किया गया है। वर्ष 2017 से 2018 तक चीन के बर्फ पर्यटन के कई अभियान चलाये गये हैं। वर्ष 2020 से 2022 तक बर्फ पर्यटन मुद्दों का व्यवसाय शुरू किया जाएगा। और बर्फ पर्यटन वस्तुओं के लगातार विकास के साथ साथ बर्फ पर्यटन उद्योग की वृद्धि में सांस्कृतिक नवाचार की सकारात्मक भूमिका साबित हुई है।
( हूमिन )