जिनेवा स्थित स्थाई चीनी प्रतिनिधि मंडल ने 3 जुलाई को पैलेस ऑफ़ नेशन्ज़ में चीन के सिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश में मानवाधिकार कार्य के विकास और प्रगति के विषय पर बैठक आयोजित की। 20 से अधिक देशों के राजनयिकों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के अधिकारियों, मीडिया संगठनों और गैरसरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों समेत 160 से अधिक लोग बैठक में उपस्थित हुए।
स्थाई चीनी प्रतिनिधि छन शू ने कहा कि अब चीन का सिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश इतिहास में सबसे तेज़ विकास कर रहा है और सबसे स्थिर दौर से गुज़र रहा है। सुरक्षा और स्थिरता विकास और मानवाधिकार की आवश्यक शर्त है। सिनच्यांग में विभिन्न जातीय लोगों के हितों की रक्षा को प्राथमिकता दी जाती है और कानून के अनुसार हिंसक और आतंकी अपराध का विरोध किया जाता है। पिछले तीन सालों में सिनच्यांग में कोई भी हिंसक घटना नहीं हुई। सिनच्यांग की समृद्धि, सुन्दरता, विकास और प्रगति की लोगों ने व्यापक प्रशंसा की। हम और ज्यादा वस्तुनिष्ठ और निष्पक्ष व्यक्तियों का सिनच्यांग का दौरा करने के लिए स्वागत करते हैं।
नेपाल, पाकिस्तान, रूस, क्यूबा और अल्जीरिया समेत कई देशों के प्रतिनिधियों ने सिनच्यांग के विकास, गरीबी उन्मूलन की प्रगति और आतंकवाद विरोधी में हासिल उपलब्धियों की प्रशंसा की है।
(ललिता)