अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 3 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार इस मई में अमेरिकी वस्तु और सेवा व्यापार घाटा पिछले महीने से 8.4 प्रतिशत बढ़कर 55 अरब 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक जा पहुंचा।
इस मई में अमेरिकी वस्तु और सेवा व्यापार का निर्यात 2 प्रतिशत बढ़कर 2 खरब 10 अरब 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर था, जबकि आयात 3.3 प्रतिशत बढ़कर 2 खरब 66 अरब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर था।
इस मई में अमेरिकी वस्तु निर्यात की कुल राशि 1 खरब 40 अरब 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर थी ,जबकि आयात की राशि 2 खरब 17 अरब अमेरिकी डॉलर थी।
आंकड़ों के अनुसार इस मई में अमेरिकी सेवा व्यापार का अधिशेष 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर बढ़कर 20 अरब 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर जा पहुंचा।
(वेइतुंग)