हिन्दी

तिब्बत :एक महीने में नव स्थापित ल्हासा-न्यिंगची रेलवे का संचालन उत्कृष्ट

criPublished: 2021-07-27 16:56:54
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

इस वर्ष 25 जून को तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में पहले विद्युतीकृत रेलवे ल्हासा-न्यिंगची रेलवे की सेवा शुरु हुई। तब से 25 जुलाई तक एक महीने में इस रेलवे के माध्यम से 1.6 लाख लोगों ने यात्रा की, रोजाना 3500 यात्रियों ने ट्रेनों में सफर किया। फ़ूशिंग नामक पठारीय हाई-स्पीड रेलवे से यात्रा करना स्थानीय लोगों के यातायात का नया विकल्प बन चुका है।

ल्हासा-न्यिंगची रेलवे की सेवा शुरु होने के बाद तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा से लोका और न्यिंगची दोनों स्थलों तक सबसे तेज गति से क्रमशः 1 घंटे 10 मिनट और 3 घंटे 29 मिनट में पहुंचा जा सकता है। वहीं लोका से न्यिंगची तक सबसे तेज़ गति से 2 घंटे 22 मिनट में पहुंचा जा सकता है, जबकि शिकाजे से न्यिंगची तक सबसे तेज़ गति से 6 घंटे 56 मिनट में यात्रा की जा सकती है।

ल्हासा स्टेशन के एक अधिकारी के मुताबिक, ल्हासा-न्यिंगची रेलवे के यात्रियों में पर्यटक, रिश्तेदारों से मिलने वाले, कामकाज करने वाले और विद्यार्थी प्रमुख रूप से शामिल हैं। ल्हासा से लोका और न्यिंगची तक रेल टिकट सभी लोगों के लिए पर्याप्त है। इस रेलवे के उद्घाटन और संचालन के बाद से लेकर एक महीने में गोदाम से लोकोमोटिव उपकरणों की उत्कृष्ट दर 100 प्रतिशत बनी हुई है।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn