हिन्दी

तिब्बती नव वर्ष के आगमन पर बर्फीले पठार पर लोग बहुत उत्साहित

criPublished: 2022-02-22 15:01:49
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

साल 2022 में तिब्बती पंचांग का नव वर्ष आने वाला है। बर्फीले पठार पर सड़कों और गलियों में त्योहार का मजबूत स्वाद भरा हुआ है। स्थानीय लोग बाजार में नववर्ष के लिए खरीददारी करने में व्यस्त हैं, उनके चेहरों पर मुस्कुराहट भरी हुई है।

तिब्बती पंचांग का नव वर्ष तिब्बती लोगों का सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहार होता है। इस वर्ष तिब्बती पंचांग के नव वर्ष की तिथि 3 मार्च होगी। इन दिनों तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में विभिन्न बड़े या छोटे कारखाने नए साल के लिए वस्तुओं के उत्पादन में व्यस्त हैं, जबकि बाजार में त्योहार मनाने के लिए उत्पादों की बिक्री की गरमागरम है। ल्हासा की सड़क पर बाजार में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग खुशी और मजे के साथ अपनी पसंदीदा वस्तुएं खरीदते हैं। छोंगसाईखांग और पाख्वोर मॉल जैसे बड़े आकार वाले बाज़ारों में नव वर्ष का वातावरण और मजबूत होता है।

इधर के दिनों में तिब्बत नव वर्ष के लिए खरीददारी मेला भी आयोजित हो रहा है। खाईसाइ (एक किस्म का पकवान), सूखे मांस, लुओसा मेईत्वो (तिब्बती नव वर्ष का फूल कहा जाता है, जो गेहूं की रंगीन बालियों से बनाया जाता है), अच्छी फसल की कामना वाले छ्येमा बॉक्स आदि दस से अधिक प्रकार के पारंपरिक नव वर्ष के सामान और विभिन्न उपभोक्ता वस्तुएं उपलब्ध हैं। पाख्वोर मॉल में श्यांगपू कपड़े (तिब्बती इमारतों के लिए एक विशेष सजावट है, जो दरवाजों और खिड़कियों के ऊपरी हिस्से पर लटकी हुई होती है), पाँच रंगों के सूत्र झंडे, तिब्बती शब्दों में लिखे हुए छुनल्येन (वसंत महोत्सव के दोहे) आदि वस्तुओं को बेचने वाले बूथ के सामने ग्राहकों की भीड़ होती है। इन छुनल्येन दोहे पर शुभकामनाओं वाले शब्द लिखे गए हैं और शुभ आठ खजाने वाले पैटर्न चित्रित हुए हैं। बूथ वाले के अनुसार, इधर के सालों में तिब्बत पंचांग के नव वर्ष के दौरान इस प्रकार के छुनल्येन की बिक्री अच्छी है, जो बहुत लोकप्रिय है।

अभी-अभी गुजरे साल 2021 में तिब्बत की शांतिपूर्ण मुक्ति की 70वीं वर्षगांठ थी। 70 सालों के विकास के बाद से तिब्बती लोगों के जीवन में जमीन आसमान का परिवर्तन आया है। आंकड़ों के मुताबिक, तिब्बती किसानों और चरवाहों की आय ने लगातार 18 वर्षों तक दोहरे अंकों में वृद्धि बनाए रखी है। आज, लगातार बढ़ती आय के साथ तिब्बती लोगों का जीवन स्तर साल-ब-साल बढ़ रहा है, और बर्फीले पठार पर लोगों के लोगों के सुखमय जीवन वाली भावना लगातार बढ़ रही है। तिब्बती पंचांग के अनुसार, पारंपरिक नव वर्ष का आगमन विश्व की छत पर सुन्दर रंग और खुशियों का माहौल बढ़ा रहा है।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn