हिन्दी

2021 में तिब्बत सांस्कृतिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 7.7 करोड़ युआन का निवेश

criPublished: 2022-04-17 19:00:18
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश का सांस्कृतिक कार्य सम्मेलन हाल में प्रदेश की राजधानी ल्हासा में आयोजित हुआ, जिसमें साल 2021 में पूरे स्वायत्त प्रदेश में सांस्कृतिक कार्य का सिंहावलोकन किया गया और 2022 में प्रमुख कार्यों को बंदोबस्त किया गया।

सम्मेलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साल 2021 में तिब्बत ने पूरे वर्ष में 17 राष्ट्रीय गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत परियोजनाओं को बढ़ाया, 277 गुफा मंदिरों का विशेष सर्वेक्षण पूरा किया और 23 पुरातात्विक उत्खनन परियोजनाओं का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया। साथ ही, स्वायत्त प्रदेश में 19 गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत पर्यटक आकर्षण क्षेत्र का मूल्यांकन और नाम दिया गया, और 121 गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत कार्यशालाओं ने नागरिकों की आय बढ़ोतरी में मदद की।

इस सम्मेलन में यह भी जानकारी दी गई कि साल 2021 में तिब्बत ने सांस्कृतिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 7.7 करोड़ युआन का निवेश किया है, विभिन्न प्रकार के 200 से अधिक प्रशिक्षण कक्षाएं आयोजित कीं, और पूरे स्वायत्त प्रदेश के गांवों में कला प्रदर्शनी दलों के लिए लगभग 80 हज़ार लोगों को कला-वर्धक प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही तिब्बत की मदद वाली 52 परियोजनाओं का कार्यान्वयन किया गया, जिनकी कुल धनराशि करीब 5 करोड़ युआन रही।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn