हिन्दी

शीत्सांग में पहली बार नागरिक उड्डयन यात्री प्रवाह 70 लाख से अधिक

cri2024-11-25 11:06:48

24 नवंबर को, चीनी नागरिक उड्डयन के शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के प्रबंधन ब्यूरो से मिली ख़बर के अनुसार, शीत्सांग का नागरिक उड्डयन यात्री प्रवाह शनिवार को पहली बार 70 लाख से अधिक हो गया, जो एक और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

यह अनुमान लगाया गया है कि साल 2024 में शीत्सांग नागरिक उड्डयन 69,000 उड़ानों के टेकऑफ़ और लैंडिंग की गारंटी देगा, 77.3 लाख यात्रियों का वार्षिक यात्री प्रवाह और 53 हज़ार टन का कार्गो व मेल थ्रूपुट पूरा करेगा, तीनों संख्या साल 2023 की तुलना में क्रमशः 13.6%, 12.1% और 12.9% की वृद्धि होगी।

वर्तमान में, शीत्सांग नागरिक उड्डयन ने 8 हवाई अड्डों, 177 हवाई मार्गों और 75 नौगम्य शहरों को परिचालन में लाया है। परिवहन उत्पादन के पैमाने का भी विस्तार जारी है। अब तक, शीत्सांग हवाई अड्डा समूह ने इस वर्ष 10 नए मार्ग जोड़े हैं, ल्हासा से काठमांडू तक अंतर्राष्ट्रीय मार्गों को फिर से शुरू किया है। वर्तमान में, सिंगापुर और चीन के हांगकांग के लिए मार्ग खोलने की तैयारी की जा रही है।

लोकप्रिय कार्यक्रम

स्वर्णिम चीन के रंग

पश्चिम की तीर्थ यात्रा

चीनी कहानी

रेडियो प्रोग्राम

Links

Xinhua

China Daily

China.org.cn

Tibet.cn

Chinese Embassy

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040

Close
Messenger Pinterest LinkedIn