हिन्दी

भारत में कोरोना के 7495 नये मामले सामने आये

cri2021-12-23 17:21:25

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार की सुबह बताया कि पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 7495 नये मामले सामने आये हैं, जिसे मिलाकर देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 34765976 हो गयी है।

इसके अलावा बुधवार की सुबह से गुरुवार की सुबह तक भारत में कोरोना संक्रमण से 434 लोगों की मौत हो गयी। इस तरह इस माहमारी में मृतकों की संख्या 478759 हो गयी है।

अब भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 78291 है। ओमिक्रोन से संक्रमितों की संख्या 236 तक बढ़ गयी है, जो अधिकांश दिल्ली और महाराष्ट्र में हैं।

Close
Messenger Pinterest LinkedIn