हिन्दी

श्रीलंका स्थित चीनी राजदूत ने चीन-श्रीलंका सहयोग के नये अध्याय पर जोर दिया

cri2022-02-08 18:03:34

7 फरवरी को चीन और श्रीलंका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 65वीं वर्षगांठ है और मौजूदा साल दोनों देशों के बीच रबड़-राइस संधि पर हस्ताक्षर करने की 70वीं वर्षगांठ भी है।

श्रीलंका स्थित चीनी राजदूत छि चनहोंग ने हाल ही में सीएमजी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि चीन और श्रीलंका के भावी सहयोग की बड़ी संभावनाएं हैं। दोनों देशों को रबड़-राइस संधि की भावना का प्रचार कर चीन-श्रीलंका सहयोग का नया अध्याय जोड़ना चाहिए।

छि चनहोंग ने यह भी कहा कि पिछले 65 वर्षो में दोनो देशों के राजनीतिक विश्वास को निरंतर मजबूती मिली है और आर्थिक सहयोग का चौतरफा विकास हुआ है, विशेषकर बेल्ट एंड रोड पहल प्रस्ताव के बाद चीन ने श्रीलंका के बुनियादी संस्थापन और महत्वपूर्ण जनजीवन परियोजनाओं के निर्माण से श्रीलंकाई जनता को ठोस लाभ मिला है। साथ ही, दोनों देशों का सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी समृद्ध रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद दोनों देशों ने मिलकर इसका मुकाबला किया है, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिली है। चीन और श्रीलंका भविष्य में आर्थिक व व्यापारिक सहयोग का विस्तार करेंगे।

Close
Messenger Pinterest LinkedIn