हिन्दी

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1761 नये मामले दर्ज हुए

cri2022-03-20 16:00:28

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 20 मार्च की सुबह बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1761 नये मामले सामने आये हैं। इसे मिलाकर देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 43007841 हो गयी है।

इसके अलावा शनिवार की सुबह से रविवार की सुबह तक कोरोना वायरस से कुल 127 लोगों ने अपनी जान गंवायी है। इस तरह मृतकों की कुल संख्या 516479 हो गयी है।

अब तक देश में 26240 सक्रिय मामले बने हुए हैं। यह लगातार 55वां दिन है जो सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है।

Close
Messenger Pinterest LinkedIn