हिन्दी

काबुल की एक मस्जिद में हमला, 6 लोग घायल

cri2022-04-07 18:56:00

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद पर 6 अप्रैल को ग्रेनेड से हमला हुआ, जिसमें अब तक 6 लोग घायल हुए हैं।

अफगानिस्तान अंतरिम सरकार के आंतरिक मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर वक्तव्य जारी कर कहा कि 6 अप्रैल की दोपहर को एक संदिग्ध ने काबुल की एक मस्जिद पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं। घायल हुए लोगों को अस्पताल भेजा गया है, संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि जब हमला हुआ तब लोग मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे। तालिबान सुरक्षा ने घटना स्थल की घेराबंदी कर दी है। अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Close
Messenger Pinterest LinkedIn