हिन्दी

नवें विश्व जल मंच का डकार में उद्घाटन हुआ

cri2022-03-22 13:15:47

नवां विश्व जल मंच 21 मार्च को सेनेगल की राजधानी डकार में उद्घाटित हुआ। यह पहली बार है कि विश्व जल मंच सहारा के दक्षिण में अफ्रीकी देश में आयोजित हुआ।

इस मंच की थीम "जल सुरक्षा शांति और विकास को बढ़ावा देना" है, जो 21 से 26 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। यह मंच जल सुरक्षा व स्वच्छता और ग्रामीण विकास के लिए पानी जैसे विषयों पर कई बैठक आयोजित करेगा।

सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से पानी के मुद्दों पर ध्यान देना जारी रखने का आह्वान किया, जल संसाधनों को बचाने के महत्व पर ज़ोर दिया और इस मंच के सकारात्मक परिणामों की इच्छा व्यक्त की।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 100 देशों और क्षेत्रों के 5 हज़ार से अधिक प्रतिनिधि इस मंच में भाग लेंगे।

बता दें कि विश्व जल मंच आम तौर पर तीन साल में एक बार आयोजित किया जाता है। यह वर्तमान में दुनिया में सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय जल आयोजन है। विश्व जल परिषद और मेजबान देश की सरकार संयुक्त रूप से इसे आयोजित करते हैं। इस का उद्देश्य जल संसाधनों और सतत विकास पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रस्तावों को लागू करना और जल संसाधनों के सतत उपयोग में विभिन्न देशों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है।

Close
Messenger Pinterest LinkedIn