डब्ल्यूएचओ: तपेदिक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बना हुआ है
cri2022-03-24 15:12:51
24 मार्च को 27वां विश्व तपेदिक दिवस है। इस वर्ष की थीम "जीवन पहले, सभी जनता कार्रवाई, साझा स्वास्थ्य, क्षय रोग उन्मूलन" है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी "2021 विश्व में तपेदिक रिपोर्ट" के मुताबिक, तपेदिक अभी भी वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बना हुआ है, अनुमान है कि वर्ष 2020 में विश्व में तपेदिक के नए मामलों की संख्या 9.87 लाख थे और तपेदिक से 15 लाख लोगों की मृत्यु हुई। चीन में तपेदिक के नए मामलों की संख्या 8.42 लाख थी, जो भारत के बाद विश्व में दूसरे स्थान पर है।
विशेषज्ञों ने बताया कि यदि तपेदिक के रोगियों का उपचार सही समय पर नहीं किया जाता है, तो फेफड़े बार-बार खराब हो जाएंगे, जिससे फेफड़े के ऊतक और फेफड़े के कार्य को गंभीर नुकसान पहुंचेगा और यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है।