गुटेरेस ने यूक्रेन में तुरंत मानवीय युद्धविराम लगाने की अपील की
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 28 मार्च को संबंधित पक्षों से यूक्रेन में तुरंत मानवीय युद्धविराम लगाने की अपील की।
उसी दिन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच महीने भर से चल रहे संघर्ष में हजारों लोगों की मौत हुई, 10 लाख लोग बेघर हुए, महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचों को प्रणालीगत क्षति हुआ और वैश्विक खाद्य व ऊर्जा की कीमतें चढ़ रही हैं। उन्होंने अपील की कि राजनीतिक वार्ता में प्रगति पाने और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के आधार पर शांति समझौते बनाने के लिये संबंधित पक्षों को यूक्रेन में मानवीय युद्धविराम तुरंत लगाना चाहिए।
एंटोनियो गुटेरेस ने आगे कहा कि उन्होंने मानवीय मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स को संबंधित पक्षों के साथ यूक्रेन में मानवीय युद्धविराम की संभावना और संबंधित व्यवस्थाओं पर तुरंत चर्चा करने के लिए कहा है। उन्होंने संघर्ष से संबंधित पक्षों, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र के साथ शांति प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।