वांग यी ने यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि के साथ बातचीत की
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 29 मार्च को विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के लिए यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि जोसेप बोरेल के साथ वीडियो बातचीत की।
वांग यी ने कहा कि वर्तमान में दुनिया ने अशांत परिवर्तन के एक नए दौर में प्रवेश किया है। विश्व बहु-ध्रुवीकरण की प्रक्रिया में दो प्रमुख ताकतों के रूप में चीन और यूरोपीय संघ को नियमित रणनीतिक संचार बनाए रखना, आपसी समझ को लगातार बढ़ाना, सहयोग व आम-सहमति का आगे विस्तार करना और विभिन्न वैश्विक चुनौतियों का संयुक्त समाधान करना चाहिए। दोनों पक्षों को उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के अगले चरण की तैयारी करनी चाहिए। साथ ही दोनों पक्षों को द्विपक्षीय सहयोग के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करना और दुनिया को सकारात्मक संकेत भेजना चाहिए।
जोसेप बोरेल ने कहा कि यूरोपीय संघ और चीन न केवल दुनिया में महत्वपूर्ण रणनीतिक शक्ति हैं, बल्कि विश्व आर्थिक सुधार और विकास के स्तंभ भी हैं। वर्तमान में यूरोपीय संघ-चीन संबंध कुछ विशिष्ट समस्याओं का सामना करते हैं। लेकिन यूरोपीय संघ अभी भी द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यूरोपीय संघ एक-चीन नीति का पालन करता है। यूरोपीय संघ और सभी सदस्य देश इस स्थिति से विचलित नहीं होंगे। यूरोपीय संघ और चीन को आपसी समझ को मजबूत करना, मित्रता और सहयोग की भावना का प्रदर्शन करना और उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के अगले चरण में सकारात्मक परिणामों प्राप्त करने को बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध से यूरोपीय संघ और दुनिया गंभीर प्रभाव का सामना करते हैं। यूरोपीय संघ ने युद्धविराम करने, मानवीय गलियारों को खोलने, सामूहिक विनाश के हथियारों का उपयोग न करने और प्रतिबंधों की चोरी को रोकने का आह्वान किया है। उम्मीद है कि चीन शांति को साकार करने के लिये महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगा।
वांग यी ने अपील की कि जटिल सुरक्षा मुद्दों से निपटने के लिये सभी पक्षों को दुश्मन या दोस्त आदि सरल दृष्टिकोण नहीं अपनाना चाहिए। सभी देशों को अपनी विदेश नीतियों का स्वतंत्र तय करने का अधिकार है। चीन सभी पक्षों के साथ प्रयास करने को तैयार है। इसीलिये सभी पक्षों की वैध और यथोचित चिंताओं के अनुकूल चीन और सभी पक्षों के साथ रूस-यूक्रेन संघर्ष का जल्द से जल्द समाधान करने और यूरोप में शांति बहाल करने की दिशा में प्रयास करेंगे।
जोसेप बोरेल ने यूरोपीय संघ के रुख का आगे परिचय किया। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ रूस की राजनीतिक व्यवस्था को बदलने की कोशिश नहीं करता है। साथ ही यूरोपीय संघ तनाव को बढ़ता देखना नहीं चाहता है और नए शीत युद्ध व शिविर टकराव के किसी भी रूप का विरोध करता है।