क्या यूक्रेन में अमेरिका का सैन्य जैविक कार्यक्रम मौजूद है?
हाल ही में रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन में अमेरिका द्वारा वित्त पोषित सैन्य जैविक कार्यक्रम का पता लगाया है और साबित किया है कि इन प्रयोगशालाओं में जैविक हथियारों पर शोध चल रहा है। मौजूदा समय में कोरोना महामारी के कारण इस खबर से लोगों में दहशत बढ़ रही है।
अमेरिकी उप विदेश मंत्री विक्टोरिया नूलैंड ने भी स्वीकार किया कि यूक्रेन में जैविक अनुसंधान सुविधाएं मौजूद हैं और कहा कि रूस को हस्तक्षेप करने से रोकने के लिए अमेरिका यूक्रेन के साथ काम कर रहा है।
कुछ मीडिया सूत्रों ने खुलासा किया कि यूक्रेन में अमेरिकी दूतावास ने डेटा का कुछ हिस्सा हटा दिया था, और फिर कुछ समय के बाद फ़ाइल फिर से डाउनलोड होना शुरू हो गयी। यह भी पता लगा है कि कुछ फ़ाइलें और लिंक बदल दिए गए हैं।
अमेरिकी फॉक्स न्यूज के होस्ट टकर कार्लसन ने अमेरिका सरकार और यूक्रेनी जैविक प्रयोगशाला के बीच संबंधों पर सवाल उठाया, लेकिन अमेरिकी मीडिया ने उन्हें घेर लिया।
गौरतलब है कि 2020 में यूक्रेनी विपक्षी प्रतिनिधि मेदवेदचुक ने कहा था कि अमेरिका-वित्त पोषित प्रयोगशाला की स्थापना के बाद से यूक्रेन को खतरनाक बीमारियों के कई रहस्यमय प्रकोपों का सामना करना पड़ा है।
क्या यूक्रेन की जैविक प्रयोगशालाओं का इस्तेमाल हथियारों के विकास के लिए किया जा रहा है? लोगों की दहशत और अनावश्यक वैश्विक आपदाओं से बचने के लिए, अमेरिका को स्पष्टीकरण देना चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के बहुपक्षीय सत्यापन को स्वीकार करना चाहिए।