हिन्दी

कैलिफोर्निया की राजधानी में गोलीबारी, 6 की मौत

cri2022-04-04 17:03:35

3 अप्रैल को अमेरिका के कैलिफोर्निया की राजधानी सैक्रामेंटो शहर में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें 6 लोग मारे गए, और 12 लोग घायल हुए।

उस दिन आयोजित प्रेस सम्मेलन में सैक्रामेंटो के पुलिस प्रमुख कैथी लेस्टर ने कहा कि शहर के केंद्र में गश्त लगा रहे पुलिस अधिकारियों ने लगभग 2 बजे गोलियों की आवाज सुनी और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन 3 पुरुष और 3 महिला मारे जा चुके थे।

रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी शहर के केंद्र के एक कमर्शियल स्ट्रीट में हुई। हमलावर ने रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की भीड़ पर दर्जनों गोलियां चलाईं। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची हमलावर वहां से जा चुका था। पुलिस को घटनास्थल से एक चोरी की हुई बंदूक मिली। पुलिस को संदेह है कि एक से अधिक लोगों ने इस गोलीबारी को अंजाम दिया।

कैथी लेस्टर ने लोगों से सुराग पता लगाने की अपील की। अब तक बंदूकधारी का मकसद फिलहाल अज्ञात है।

Close
Messenger Pinterest LinkedIn