हिन्दी

यूक्रेन में युद्ध विराम वर्तमान प्राथमिकता है

cri2022-04-07 14:33:23

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 5 अप्रैल को यूक्रेन की स्थिति पर खुला सम्मेलन आयोजित किया। बूझा कस्बे के आम नागरिकों की हत्या का मामला सम्मेलन का मुख्य मुद्दा बना। संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित स्थाई चीनी प्रतिनिधि चांग च्वुन ने सम्मेलन में कहा कि यूक्रेन की स्थिति को शिथिल कर शीघ्र ही युद्ध विराम करना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की प्रतीक्षा और चीन की मजबूत इच्छा भी है। बूझा में हुई हत्या पर चीन का विचार है कि सभी आलोचना आधार पर होनी चाहिए। जांच परिणाम पाने से पहले सब लोगों को संयम रखकर निराधार आलोचना करने से बचना चाहिए।

बूझा में हुई हत्या पर रूस और यूक्रेन अलग-अलग राय रखते हैं। यूक्रेन ने कहा कि रूसी सेना ने आम नागरिकों की हत्या की, जबकि रूस ने दृढ़ता से इनकार किया और कहा कि हत्या रूसी सेना के हटने के बाद हुई। रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबंधित सबूत पेश किया।

इसी स्थिति में संयुक्त राष्ट्र संघ को यूक्रेन में जांच करने के लिए स्वतंत्र और वस्तुगत जांच दल भेजना चाहिए। सच्चाई सामने आने से पहले विभिन्न पक्षों को संयम बरतना चाहिए। लेकिन अमेरिका आदि पश्चिमी देशों का जांच के परिणाम का इंतजार करने का धैर्य नहीं है। उन्होंने पूर्व निर्धारित निष्कर्ष निकाल रूस के खिलाफ सिलसिलेवार कदम उठाए। सच्चाई सामने न आने की घटना अमेरिका आदि पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाने का बहाना बना।

वास्तव में कुछ विश्लेषण बताते हैं कि बूझा में हत्या रूस-यूक्रेन वार्ता में सक्रिय प्रगति होने के समय हुई। इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि कुछ ताकतों ने बाधा और प्रतिरोध बढ़ाया, जो मुठभेड़ का अंत नहीं देखना चाहते। वर्तमान स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को हत्या की स्वतंत्र और वस्तुगत जांच करने के साथ शांति वार्ता को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि मूल रूप से मानवीय आपदा को खत्म कर सके।

मानवीय मामले को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। चीन का विचार है कि आम नागरिकों के खिलाफ हमला अस्वीकार्य है और यह बिलकुल भी नहीं होना चाहिए। संबंधित स्थिति और कारण ढूंढ़ना है। लेकिन परिणाम आने से पहले विभिन्न पक्षों को आग में घी डालने का काम नहीं करना चाहिए। यह मारे गए नागरिकों का सम्मान है और ज्यादा मानवीय मामले से बचना का व्यवहार भी है।

Close
Messenger Pinterest LinkedIn