हिन्दी

रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी रखने की कोशिश कौन कर रहा है?

cri2022-04-09 17:09:41

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद अमेरिकी सैन्य कंपनियों के शेयर काफी हद तक बढ़ गये हैं। कौन इस संघर्ष में खूब पैसा कमा रहा है? और कौन इस संघर्ष को जारी रखने की कोशिश कर रहा है? इसका जवाब बहुत स्पष्ट है।

यूक्रेन संकट से गतिरोध में फंसी वैश्विक अर्थव्यवस्था को ज्यादा बड़ा दबाव का सामना करना पड़ा। लेकिन अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी के अनुसार वाशिंगटन में कई लॉबिंग कंपनियों, सैन्य उद्यमों और संसद भवन में लोग चुपचाप शैंपेन खोलकर जश्न मना रहे हैं।

अमेरिकी शेयर बाजार के आंकड़ों से पता चलता है कि 24 फ़रवरी से 28 मार्च तक लॉकहीड मार्टिन के शेयरों में 13% से अधिक की वृद्धि हुई, नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन ने 13.4% से अधिक की वृद्धि की, और जनरल डायनेमिक्स में 10% से अधिक की वृद्धि हुई। रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद अमेरिकी सैन्य कंपनियों के शेयरों में तेजी आई।

रूस व यूक्रेन के बीच संघर्ष पैदा करके इससे लाभ मिलना अमेरिकी सैन्य-औद्योगिक परिसर की कुचेष्टा है। वह आपसी हित वाले समूह के माध्यम से अमेरिकी विदेश नीति को प्रभावित करता है। वह एक तरफ़ रूस को उत्तेजित करता है, और दूसरी तरफ़ रूसी सैन्य धमकी और सुरक्षा चिंता का प्रसार-प्रचार करता है। साथ ही, वह यूरोपीय देशों के लिये रक्षा खर्चा में उल्लेखनीय वृद्धि और “सैन्य प्रतिरोध” को मजबूत करने की आवश्यकता को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है।

चंद्रिमा

Close
Messenger Pinterest LinkedIn