हिन्दी

चीनी युवा खिलाड़ी ने जीता कोरिया ओपन सिंगल्स बैडमिंटन का खिताब

cri2022-04-10 18:05:14

रविवार को दोपहर के बाद आयोजित 2022 दक्षिण कोरिया बैडमिंटन ओपन के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में चीनी युवा खिलाड़ी वोंग होंगयान ने से इंडोनेशिया खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को हराकर खिताब जीता ।

विश्व में 156वें स्थान पर रहे वोंग होंगयान ने 12—21,21—19,21—15 से इस साल स्विस ओपन चैंपियन क्रिस्टी को हराया ।

जबकि महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त मेजबान खिलाड़ी आन सेयोंग ने फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवांग को 2-0 से हराकर खिताब जीता ।

उधर दक्षिण कोरियाई खिलाड़ियों ने पुरुष डबल्स का खिताब भी जीता ,जबकि मलेशिया की जोड़ी ने मिश्रित वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

Close
Messenger Pinterest LinkedIn