हिन्दी

चीन:जल्द से जल्द युद्धविराम करना मानवीय संकट के समाधान का मूल तरीका

cri2022-04-20 16:42:45

यूक्रेन में संघर्ष के कारण गंभीर मानवीय स्थिति और अन्य गंभीर परिणाम पैदा हुए।

चीन इस बारे में बहुत चिंतित है। संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि चांग चुन ने चार टिप्पणियां कीं और सुझाव पेश किए।

सबसे पहले, सभी संबंधित पक्षों को संघर्ष के नुकसान को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। चीन ने एक बार फिर आह्वान किया कि संघर्ष के सभी पक्षों को अधिकतम संयम बरतना, अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का सख्ती से पालन करना चाहिए और नागरिकों व नागरिक सुविधाओं की रक्षा करनी और नागरिकों व कर्मियों की निकासी एवं मानवीय सहायता के लिये सुविधा प्रदान करनी चाहिए।

दूसरा, सभी संबंधित पक्षों को शरणार्थी मुद्दे से ठीक से निपटना चाहिए। यूक्रेन के पड़ोसी देशों ने दस लाख शरणार्थियों को सुरक्षित आश्रय और मानवीय सहायता प्रदान की है। चीन इस बात की सराहना करता है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को समन्वय मजबूत करना चाहिए। साथ ही उन्हें साझा जिम्मेदारी की भावना में शरणार्थियों को अपने यहां प्रवेश देने वाले देशों को और से ज्यादा समर्थन प्रदान करना चाहिए। राष्ट्रीयता, जाति या धर्म की परवाह किए बिना सभी शरणार्थियों के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। महिलाओं और बच्चों समेत कमजोर लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही शरणार्थियों में से महिलाओं व बच्चों के खिलाफ मानव तस्करी आदि आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए उपयोगी कदम उठाने चाहिए। यूएनएचसीआर, यूएन-महिला, यूनिसेफ, ओएचसीएचआर आदि संबंधित एजेंसियों को भी निगरानी को मजबूत करना और संबंधित देशों के प्रयासों का समर्थन करना चाहिए।

तीसरा, सभी संबंधित पक्षों को इस संकट को हल करने के लिये राजनयिक वार्ता को आगे बढ़ाना चाहिए। युद्धविराम को जल्द से जल्द हासिल करना मानवीय संकट के समाधान का मूल तरीका है। चीन रूस और यूक्रेन को बातचीत की सामान्य दिशा पर कायम रहने, मतभेदों को लगातार कम करने और युद्धविराम के लिए शर्तें लागू करने का आह्वान करता है। अन्य संबंधित पक्षों को राजनयिक वार्ता का समर्थन करने पर ध्यान देना चाहिए। अन्य देशों द्वारा बड़े पैमाने पर हथियार भेजने से शांति प्राप्त हासिल नहीं होगी बल्कि केवल संघर्ष बढ़ेगा और मानवीय आपदा और खराब बनेगी।

चौथा, सभी संबंधित पक्षों को प्रतिबंधों के नकारात्मक प्रभाव पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें समाप्त करना चाहिए। प्रतिबंधों से नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। अधिकांश विकासशील देश इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। खाद्य व ऊर्जा की आपूर्ति एवं कीमतों को स्थिर रखने और अनावश्यक निर्यात प्रतिबंधों से बचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को समन्वय को मजबूत करना चाहिए।

चांग जुन ने कहा कि चीन हमेशा शांति और न्याय के पक्ष में और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों व सिद्धांतों के पक्ष में खड़ा रहता है। यूक्रेन संकट के अंतिम समाधान के लिए चीन निरंतर प्रयास करता रहेगा।

Close
Messenger Pinterest LinkedIn