हिन्दी

रूस ने कुछ अमेरिकी और कनाडाई नागरिकों पर व्यक्तिगत प्रतिबंध लगाने की घोषणा की

cri2022-04-22 19:48:05

अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस

रूसी विदेश मंत्रालय ने 21 अप्रैल को अमेरिका और कनाडा द्वारा रूस के खिलाफ बढ़ते प्रतिबंधों के जवाब में 29 अमेरिकी नागरिकों और 61 कनाडाई नागरिकों पर व्यक्तिगत प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

अमेरिकी उप राष्ट्रपति के पति

रूसी विदेश मंत्रालय ने उसी दिन एक बयान में कहा कि अमेरिकी सरकार अधिक से अधिक रूसी नागरिकों को प्रतिबंध सूची में शामिल कर रही है। इसके जवाब में रूस ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग आदि 29 अमेरिकी नेताओं, व्यापारियों, विशेषज्ञों, पत्रकारों और वरिष्ठ अधिकारियों के पतियों-पत्नियों को "निषिद्ध सूची" में शामिल किया। इन व्यक्तियों को अनिश्चित काल के लिए रूस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग

Close
Messenger Pinterest LinkedIn