हिन्दी

नाइजीरिया की तेल रिफाइनरी में विस्फोट, 100 से अधिक लोगों की मौत

cri2022-04-24 18:50:11

22 अप्रैल की शाम को दक्षिणी नाइजीरिया के इमो और रिवर प्रदेश के बीच क्षेत्र की एक अवैध तेल रिफाइनरी में हुए विस्फोट में 100 से अधिक लोग मारे गए। नाइजीरियाई अधिकारियों ने 23 अप्रैल को इस बात की पुष्टि की।

बताया जाता है कि इस अवैध रिफाइनरी में अवैध गिरोहों द्वारा तेल पाइपलाइनों से चुराए गए कच्चे तेल को शोधित किया जाता है। इमो प्रदेश की सरकार ने इस रिफाइनरी के संचालक के खिलाफ वारंट जारी किया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Close
Messenger Pinterest LinkedIn