हिन्दी

अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक उन्नत देश बनने की राह पर चीन

cri2022-02-21 19:26:05

अतीत में, चीन ने मुख्य रूप से प्रौद्योगिकियों के विकास और महारत हासिल करने पर ध्यान केंद्रित किया, और अब यह अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोगों और उपयोग पर अधिक ध्यान देता है।

दरअसल, सन् 1970 के बाद के वर्षों के दौरान, जब कुछ देश अंतरिक्ष अन्वेषण मिशनों को क्रियान्वित करने में सक्षम थे, तब चीन उन राष्ट्रों का अनुयायी था, जिन्होंने अंतरिक्ष परिवहन, अंतरिक्ष यान डिजाइन, लॉन्चिंग साइट निर्माण जैसी आवश्यक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों में महारत हासिल करने के लिए वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग अनुसंधान किए थे। इतना ही नहीं, उन देशों ने टेलीमेट्री, टेलीकंट्रोल, और कम्यूनिकेशन (टीटीएंडसी) प्रणाली भी स्थापित की थी।

लेकिन पिछले पांच सालों में चीन ने कई क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं, और उसका अंतरिक्ष उद्योग के चरण को विकास से अनुप्रयोग में स्थानांतरित करने का उपयुक्त समय आ चुका है।

जैसा कि चीन के श्वेत पत्र द्वारा सारांशित किया गया है कि चीन के अंतरिक्ष उद्योग में बहुत-सी प्रमुख उपलब्धियां हैं, जो अंतरिक्ष अन्वेषण में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता को पूरा कर सकती हैं।

चीन के राज्य परिषद सूचना कार्यालय द्वारा जारी श्वेत पत्र न केवल पिछले पांच वर्षों के दौरान अंतरिक्ष क्षेत्र में चीन की उपलब्धियों का एक व्यापक सारांश है, बल्कि अंतरिक्ष उद्योग के लिए देश की भविष्य की योजनाओं का भी विस्तृत विवरण है। श्वेत पत्र चीन के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक उन्नत देश बनने का खाका दर्शाता है।

उदाहरण के लिए, चीन के स्व-विकसित पेइतोउ नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (बीडीएस) को कई अलग-अलग क्षेत्रों में उपयोग में लाया गया है, और बीडीएस के बड़े पैमाने पर अनुप्रयोग ने विपणन, औद्योगीकरण और अंतर्राष्ट्रीयकरण के एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश किया है।

इसके अलावा, चीन के फेंग्युन मौसम विज्ञान उपग्रह और हाईयांग महासागर अवलोकन उपग्रह के डेटा का उपयोग आपदा को कम करने, जलवायु परिवर्तन की निगरानी करने और यहां तक कि दैनिक जीवन के लिए बेहतर मदद के लिए किया जा सकता है।

इसने अंतरिक्ष क्षेत्र में सभी मानव जाति के साझा भाग्य के निर्माण के लिए चीन के दृढ़ संकल्प को दिखाया है। भविष्य में, चीन के उपग्रहों और डाउनस्ट्रीम अनुप्रयोगों पर आधारित सेवाओं का घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से उपयोग किया जाएगा।

Close
Messenger Pinterest LinkedIn