हिन्दी

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान को अधिक समर्थन और सहायता प्रदान करने का आह्वान किया चीन ने

criPublished: 2022-06-24 12:18:21
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

चीन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान को अधिक समर्थन और सहायता प्रदान करने का आह्वान किया। संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि चांग च्यून ने 23 जून को अफगानिस्तान मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बैठक में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान अराजकता से लेकर शासन तक एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया में है। पिछले अगस्त के बाद से अफगानिस्तान में हिंसक संघर्षों में उल्लेखनीय कमी के साथ-साथ स्थिति आम तौर पर स्थिर बनी हुई है, जबकि मानवीय अर्थव्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना करना जारी रखी है। अफगानिस्तान को अभी भी शांति और विकास हासिल करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है। अफगान लोगों को भूलना नहीं चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान को और से अधिक समर्थन व सहायता प्रदान करनी चाहिए।

पहला, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को रचनात्मक संपर्क को मजबूत करते हुए अफगानिस्तान का स्वायत्त और प्रभावी राष्ट्रीय शासन की प्राप्ति का समर्थन चाहिए। दूसरा, अफगानिस्तान को जनता की आजीविका की आर्थिक मुश्किलों से निजात दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संसाधनों के निवेश को लगातार बढ़ाना चाहिए। विशेष रूप से, अफगान लोगों के लिए यह बात बहुत अनुचित और अस्वीकार्य है कि जब अफगान लोगों को संसाधनों की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, तो उनकी विशाल विदेशी संपत्ति को फ्रीज किया गया है। अमेरिका को जल्द से जल्द अफगानिस्तान की विदेशी संपत्ति बिना शर्त लौटानी चाहिए। तीसरा, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान के सुदृढ़ विकास का समर्थन करने के लिए व्यापक उपाय करने चाहिए। अफगानिस्तान सुरक्षा, आतंकवाद-विरोधी, ड्रग्स-विरोधी और शरणार्थी आदि जुड़ी हुई समस्याओं का सामना कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मूल कारणों से समाधान खोजना और व्यापक उपाय करने चाहिए।

12全文 2 下一页

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn