टोक्यो में चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 73वीं वर्षगांठ और चीन-जापान राजनयिक संबंध के सामान्यीकरण की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए समारोह आयोजित
जापानी विदेश मंत्री की प्रशासनिक अधिकारी योशिकावा युमियो ने जापानी सरकार के प्रतिनिधि के रूप में चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 73वीं वर्षगांठ और चीन-जापान राजनयिक संबंध के सामान्यीकरण की 50वीं वर्षगांठ के लिये बधाई दी। उन्हें आशा है कि जापान और चीन एक रचनात्मक और स्थिर द्विपक्षीय संबंध बना सकेंगे।
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासुओ फुकुदा ने कहा कि जापान और चीन को राजनयिक संबंध के सामान्यीकरण की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर अपनी मूल आकांक्षाओं की संयुक्त समीक्षा करनी और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व प्राप्त करने के लिये हर प्रयास करना चाहिए। दोनों पक्षों को क्षेत्रीय समृद्धि व स्थिरता को संयुक्त रूप से बनाए रखना और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में अधिक से अधिक योगदान देना चाहिए।
जापान-चीन संघ के अध्यक्ष ताकेशी नोडा ने कहा कि जापान और चीन को दोनों देशों के बीच चार राजनीतिक दस्तावेजों और संबंधित आम सहमति की भावना को ईमानदारी से लागू करना चाहिए। दोनों पक्षों को संवाद व संचार के माध्यम से मतभेदों को ठीक से संबोधित करना चाहिए। साथ ही उन्हें एक दूसरे के विकास का समर्थन करना और क्षेत्र व दुनिया के विकास में सकारात्मक योगदान संयुक्त रूप से देना चाहिए।
उसी दिन, जापानी राजनीतिक व आर्थिक क्षेत्र, मैत्रीपूर्ण समूहों व जापान में चीनी-वित्त पोषित संस्थानों के प्रतिनिधियों और विदेशी चीनी प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों एवं जापान में विदेशी दूतों सहित 300 से अधिक लोगों ने इस समारोह में भाग लिया।