हिन्दी

टोक्यो में चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 73वीं वर्षगांठ और चीन-जापान राजनयिक संबंध के सामान्यीकरण की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए समारोह आयोजित

criPublished: 2022-09-23 19:04:09
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

जापान में स्थित चीनी दूतावास ने टोक्यो में चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 73वीं वर्षगांठ और चीन-जापान राजनयिक संबंध के सामान्यीकरण की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में लोगों को उम्मीद है कि दोनों देशों की बीच राजनयिक संबंध के सामान्यीकरण की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर चीन और जापान विभिन्न स्तरीय संवाद को आगे मजबूत करेंगे, सभी क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को बढाएंगे और चीन-जापान संबंध के दीर्घकालिक, स्वस्थ व स्थिर विकास को बढ़ाएंगे।

जापान में चीनी राजदूत खोंग श्युआनयोउ ने कहा कि वर्तमान में चीन-जापान संबंध एक नए ऐतिहासिक प्रारंभिक बिंदु पर खड़ा है और भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाले एक महत्वपूर्ण मोड़ पर भी आया हैं। दोनों पक्षों को अपनी मूल आकांक्षाओं की संयुक्त समीक्षा करनी चाहिए। दोनों पक्षों को ऐतिहासिक अनुभवों से गहराई से सीखना और मौजूदा अवसरों व चुनौतियों को रणनीतिक व वैश्विक परिप्रेक्ष्य से समझना चाहिए। दोनों पक्षों को चीन और जापान के बीच चार राजनीतिक दस्तावेजों की भावना का पालन करना चाहिए। चीन और जापान को दोनों देशों के नेताओं की महत्वपूर्ण सहमति से प्रेरित होकर राजनीतिक आपसी विश्वास को लगातार बढ़ाना, पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को गहरा करना और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का विस्तार करना चाहिए। साथ ही दोनों पक्षों को संघर्षों व मतभेदों को ठीक से संभालना चाहिए। चीन और जापान को हवा व लहरों के परीक्षण में एक स्थिर व सही पाठ्यक्रम बनाए रखना चाहिए और नए युग की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले चीन-जापान संबंध बनाना चाहिए। इसीलिये वे और से ज्यादा परिपक्व, स्थिर, स्वस्थ और लचीला रवैये के साथ चीन-जापान राजनयिक संबंध के सामान्यीकरण के अगले 50 वर्षों का स्वागत कर सकेंगे।

जापानी विदेश मंत्री की प्रशासनिक अधिकारी योशिकावा युमियो ने जापानी सरकार के प्रतिनिधि के रूप में चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 73वीं वर्षगांठ और चीन-जापान राजनयिक संबंध के सामान्यीकरण की 50वीं वर्षगांठ के लिये बधाई दी। उन्हें आशा है कि जापान और चीन एक रचनात्मक और स्थिर द्विपक्षीय संबंध बना सकेंगे।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासुओ फुकुदा ने कहा कि जापान और चीन को राजनयिक संबंध के सामान्यीकरण की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर अपनी मूल आकांक्षाओं की संयुक्त समीक्षा करनी और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व प्राप्त करने के लिये हर प्रयास करना चाहिए। दोनों पक्षों को क्षेत्रीय समृद्धि व स्थिरता को संयुक्त रूप से बनाए रखना और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में अधिक से अधिक योगदान देना चाहिए।

जापान-चीन संघ के अध्यक्ष ताकेशी नोडा ने कहा कि जापान और चीन को दोनों देशों के बीच चार राजनीतिक दस्तावेजों और संबंधित आम सहमति की भावना को ईमानदारी से लागू करना चाहिए। दोनों पक्षों को संवाद व संचार के माध्यम से मतभेदों को ठीक से संबोधित करना चाहिए। साथ ही उन्हें एक दूसरे के विकास का समर्थन करना और क्षेत्र व दुनिया के विकास में सकारात्मक योगदान संयुक्त रूप से देना चाहिए।

उसी दिन, जापानी राजनीतिक व आर्थिक क्षेत्र, मैत्रीपूर्ण समूहों व जापान में चीनी-वित्त पोषित संस्थानों के प्रतिनिधियों और विदेशी चीनी प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों एवं जापान में विदेशी दूतों सहित 300 से अधिक लोगों ने इस समारोह में भाग लिया।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn