हिन्दी

चीन : इराक को भू-राजनीतिक विवाद के लिए खेल का मैदान नहीं बनाना चाहिए

criPublished: 2022-10-05 18:00:40
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

इराक की रणनीतिक स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसकी जातीय और धार्मिक विविधता है। इराक को क्षेत्रीय सहयोग का बूस्टर बनाना चाहिए, न कि भू-राजनीतिक विवाद के लिए खेल का मैदान। संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित चीनी स्थायी उप प्रतिनिधि ताई पिंग ने 4 अक्टूबर को इराक मुद्दे की समीक्षा में यह बात कही।

ताई पिंग ने कहा कि चीन क्षेत्रीय देशों के साथ अच्छे-पड़ोसियों जैसे मैत्रीपूर्ण संबंधों का विकास करने और क्षेत्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने में इराक के प्रयासों की प्रशंसा करता है। चीन कुवैती लापता व्यक्तियों और राष्ट्र संपत्तियों की तलाश में निरंतर प्रगति को बढ़ावा देने के लिए इराक और कुवैत के प्रयासों का समर्थन करता है। चीन हमेशा इराक सहित सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरा सम्मान करने का रुख अपनाता है। साथ ही चीन सहयोग के माध्यम से सामान्य सुरक्षा प्राप्त करने का पक्षधर है।

ताई पिंग ने आगे कहा कि वर्तमान में इराक की घरेलू राजनीति एक महत्वपूर्ण चरण में है। जिसके सामने नई सरकार बनाने जैसे प्रमुख कार्य मौजूद हैं। चीन उम्मीद करता है कि इराक के विभिन्न पक्ष एकता को मजबूत करने और मतभेदों का उचित समाधान करने से संविधान एवं कानून के ढांचे के तहत संवाद और वार्ता के माध्यम से अगली राजनीतिक व्यवस्था पर आम सहमति बनाएंगे। ताकि इराक की दीर्घकालिक स्थिरता, विकास और समृद्धि के लिये मजबूत राजनीतिक नींव रखी जा सके। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इराक की संप्रभुता और प्रभुत्व का पूरा सम्मान करना चाहिए, साथ ही स्वतंत्र रूप से अपनी राष्ट्रीय स्थिति के अनुरूप विकास का रास्ता चुनने में इराकी लोगों का समर्थन करने की ज़रूरत है।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn