हिन्दी

तिब्बत ने लगभग 2.67 लाख हेक्टेयर उच्च-मानक कृषि भूमि का निर्माण किया है

criPublished: 2023-03-31 11:06:08
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

हाल ही में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के कृषि और गांव विभाग से मिली खबर के अनुसार, साल 2025 तक तिब्बत में लगभग 3 लाख हेक्टेयर उच्च-मानक कृषि भूमि का निर्माण पूरा किया जाएगा। मार्च 2023 तक, लगभग 2.67 लाख हेक्टेयर उच्च-मानक कृषि भूमि का निर्माण किया जा चुका है, जो योजनाबद्ध लक्ष्य का 90 प्रतिशत हिस्सा है।

"तिब्बत स्वायत्त प्रदेश उच्च-मानक कृषि भूमि निर्माण योजना (2021-2030)" के अनुसार, 2025 तक लगभग 3 लाख हेक्टेयर उच्च-मानक कृषि भूमि का निर्माण पूरा होगा, लगभग 30 हज़ार हेक्टेयर भूमि की गुणवत्ता को उन्नत किया जाएगा। साल 2030 तक, लगभग 3.77 लाख हेक्टेयर उच्च-मानक कृषि भूमि का निर्माण पूरा किया जाएगा, लगभग 68.7 हज़ार हेक्टेयर भूमि की गुणवत्ता को उन्नत किया जाएगा।

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के कृषि और गांव विभाग के मुताबिक, उच्च-मानक कृषि भूमि का निर्माण पूरा होने के बाद खेती योग्य भूमि का स्तर उन्नत होगा, अनाज उत्पादन की वृद्धि होगी, कीटनाशक व खाद का बचाव होगा और उनकी उपयोग दर उन्नत होगी, इससे कृषि भूमि में प्रदूषण कम होगा।

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn