हिन्दी

कोई भी महिला और लड़की पीछे नहीं रही

criPublished: 2023-03-31 16:54:36
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

28 मार्च को पेइचिंग में“सहनशीलता, निष्पक्षता और गुणवत्ता:नये युग में लड़कियों व महिलाओं के लिये शिक्षा का रूपांतरण”नामक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गयी।

लगभग 30 देशों व अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से आए एक सौ से अधिक प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और विद्वानों ने इसमें भाग लिया। उन्होंने “वर्ष 2030 अनवरत विकास कार्यक्रम को लागू करें:कोई भी महिला और लड़की पीछे नहीं रही”,“लड़कियों और महिलाओं के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित कौशल और क्षमताओं में सुधार करें”,“लड़कियों और महिलाओं के लिए डिजिटल कौशल को बढ़ावा दें”आदि मुद्दों पर गहन रूप से विचार-विमर्श किया।

चीनी राज्य परिषद की बाल महिला कार्य कमेटी की उपाध्यक्ष, अखिल चीनी महिला संघ की उपाध्यक्ष ह्वांग श्याओवेई ने उद्घाटन समारोह में भाषण देते समय कहा कि लड़कियों और महिलाओं को सहनशीलता, निष्पक्षता और अच्छी शिक्षा मिलने को सुनिश्चित करना, न सिर्फ़ उनके सतत विकास का मौलिक मार्ग है, बल्कि दुनिया के भविष्य से जुड़ा एक रणनीतिक कार्य भी है। उन्होंने व्यापक रूप से लैंगिक समानता की बुनियादी राष्ट्रीय नीति को लागू करने, शैक्षिक समानता को बढ़ावा देने और लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में चीन के अनुभव और उपलब्धियों का परिचय दिया। उनके अनुसार ये उपलब्धियां नये युग में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की चीनी विशेषता वाली समाजवादी विचारधारा के वैज्ञानिक मार्गदर्शन पर आधारित हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 1949 के 3 अप्रैल को अखिल चीनी महिला संघ की स्थापना की गयी, जो चीन में ज्यादा मुक्ति और विकास प्राप्त करने के लिए सभी जातियों व विभिन्न जगतों की महिलाओं का एक समूह संगठन है। वह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में एक जन संगठन है, महिलाओं से जुड़ने के लिए पार्टी और सरकार के बीच एक पुल और कड़ी है, और राज्य सत्ता का एक महत्वपूर्ण सामाजिक स्तंभ है।

चंद्रिमा

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn