चीन में राष्ट्रीय जल नेटवर्क पर 1.4 अरब लोगों की जल सुरक्षा की ज़िम्मेदारी
चीनी राष्ट्रीय जल नेटवर्क निर्माण योजना रूपरेखा 25 मई को औपचारिक रूप से जारी की गयी। जिसमें चीन के राष्ट्रीय जल नेटवर्क के लेआउट, संरचना, कार्य और सिस्टम एकीकरण के लिए एक शीर्ष-स्तरीय डिज़ाइन तैयार हुआ है।
चीनी राष्ट्रीय जल नेटवर्क प्राकृतिक नदियों और झीलों के आधार पर स्मार्ट नियंत्रण के माध्यम से एक व्यापक प्रणाली है, जो जल संसाधनों के आवंटन, बाढ़ नियंत्रण और आपदा की रोकथाम, और जल पारिस्थितिक तंत्र की सुरक्षा जैसे कार्यों को एकीकृत करती है।
इस योजना रूपरेखा में राष्ट्रीय जल नेटवर्क के निर्माण को तेज करने का आग्रह किया गया है। चीन देश की महत्वपूर्ण रणनीति के आधार पर कई प्रमुख मोड़ और जल निकासी परियोजनाओं की योजना और निर्माण को वैज्ञानिक रूप से बढ़ावा देगा, महत्वपूर्ण नदियों पर हरित पारिस्थितिक गलियारों का निर्माण करेगा, राष्ट्रीय जल नेटवर्क के मुख्य कंकाल और मुख्य धमनियों के निर्माण में तेजी लाएगा।
राष्ट्रीय जल नेटवर्क जल संसाधन से जुड़ी तीन बड़ी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। पहला, समय और स्थान में जल संसाधनों के असमान वितरण को हल किया जाता है, और ज्यादा विस्तृत दायरे में स्थानिक संतुलन प्राप्त किया जाता है। दूसरा, पारिस्थितिक पर्यावरण का संरक्षण और हरित विकास हासिल हुआ है। और तीसरा, प्रभावी ढंग से बाढ़ और सूखे जैसे आपदाओं की रोकथाम की जाती है, और उच्च मानकों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा बाधा का निर्माण किया जाता है।
चंद्रिमा