हिन्दी

पत्रिका "छ्य्वुशी" में शी चिनफिंग का पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण संबंधी लेख प्रकाशित होगा

criPublished: 2023-11-15 18:46:11
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी पत्रिका "छ्य्वुशी" में 16 नवंबर को राष्ट्रपति शी चिनफिंग का लेख प्रकाशित होगा, जिसका नाम है "पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख रिश्तों को संभालने की आवश्यकता है"।

लेख में बल देते हुए कहा गया कि नए युग में पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण के अभ्यास के गहरा होने के साथ, पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण की नियमितता के बारे में हमारी समझ गहरी होती जा रही है। नए युग में 10 वर्षों के व्यावहारिक अनुभव को संक्षेप में प्रस्तुत करते हुए वर्तमान में हमारे सामने आने वाली नई स्थितियों और नई समस्याओं का विश्लेषण करने और पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए, हमें नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवादी पारिस्थितिक सभ्यता के विचार से निर्देशित होना चाहिए, और कई प्रमुख रिश्तों को सही ढंग से संभालने की आवश्यकता है।

पहला है, उच्च गुणवत्ता वाले विकास और उच्च स्तरीय सुरक्षा के बीच संबंधों को सही ढंग से संभालना। हरित, निम्न-कार्बन वाली चक्रीय आर्थिक प्रणाली बनाने, विकास के संसाधन और पर्यावरणीय लागत को प्रभावी ढंग से कम करने और विकास की क्षमता व सहनशक्ति को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।

दूसरा है, प्रमुख कार्यों और सहयोगात्मक शासन के बीच संबंधों को सही ढंग से संभालना। पारिस्थितिक पर्यावरण प्रबंधन एक व्यवस्थित परियोजना है। वर्तमान में, हमें रणनीतिक स्थिरता बनाए रखते हुए प्रदूषण के खिलाफ़ कठिन लड़ाई जारी रखनी चाहिए।

तीसरा है, प्राकृतिक बहाली और कृत्रिम बहाली के बीच संबंध को सही ढंग से संभालना। हमें प्रकृति का पूरा सम्मान और अनुपालन करना चाहिए, पारिस्थितिकी तंत्र संतुलन को बहाल करने के लिए प्रकृति की शक्ति पर भरोसा करना चाहिए। साथ ही, पारिस्थितिक निर्माण को लगातार बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक बहाली और कृत्रिम बहाली दोनों तरीकों का उपयोग करना आवश्यक है।

चौथा है, बाहरी बाधाओं और अंतर्जात प्रेरणा के बीच संबंध को सही ढंग से संभालना। हमें पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा के लिए हमेशा सबसे सख्त प्रणाली और कानून के सख्त नियम का पालन करना चाहिए।

पांचवां है, "डबल कार्बन" प्रतिबद्धताओं और स्वतंत्र कार्यों के बीच संबंधों को सही ढंग से संभालना। औद्योगिक संरचना को अनुकूलित और समायोजित करना चाहिए, ताकि विकास संसाधनों के कुशल उपयोग, पारिस्थितिक पर्यावरण की सख्त सुरक्षा और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के प्रभावी नियंत्रण पर आधारित हो। साथ ही, अधिक सक्रिय रवैये से वैश्विक जलवायु प्रशासन में भाग लेना चाहिए, ताकि अधिक सक्रिय और लाभकारी नई स्थिति तैयार हो सके।

लोकप्रिय कार्यक्रम

स्वर्णिम चीन के रंग

पश्चिम की तीर्थ यात्रा

चीनी कहानी

रेडियो प्रोग्राम

Links

Xinhua

China Daily

China.org.cn

Tibet.cn

Chinese Embassy

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn