हिन्दी

पहली तिमाही:चीन की कुल सेवा आयात और निर्यात मात्रा में 14.7% की वृद्धि

criPublished: 2024-05-01 16:48:03
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

30 अप्रैल को चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला कि इस साल की पहली तिमाही में चीन का सेवा व्यापार तेजी से बढ़ा है। कुल सेवा आयात और निर्यात की मात्रा 18 खरब 16 अरब 74 करोड़ युआन तक पहुंच गई, जिसमें पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में 14.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

आंकड़ों से पता चला है कि पहली तिमाही में, चीन का सेवा निर्यात 744.2 अरब युआन था, जिसमें साल 2023 की पहली तिमाही की तुलना में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और सेवा आयात 1072.54 अरब युआन था, जिसमें पिछले साल की समान अवधि से 18.7 फीसदी की वृद्धि हुई। वर्ष के पहले तीनों महीनों में सेवा व्यापार घाटा 328.34 अरब युआन था।

ज्ञान-गहन सेवा व्यापार लगातार बढ़ रहा है। पहली तिमाही में, ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात और निर्यात 733.26 अरब युआन था, जिसमें गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

यात्रा सेवाएँ तेजी से बढ़ रही हैं। पहली तिमाही में, यात्रा सेवाओं में तेजी से वृद्धि जारी रही। यात्रा सेवाओं का आयात और निर्यात 480.08 अरब युआन था, जिसमें गत वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में 42.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे यह सेवा व्यापार का सबसे बड़ा क्षेत्र बन गया।

लोकप्रिय कार्यक्रम

स्वर्णिम चीन के रंग

पश्चिम की तीर्थ यात्रा

चीनी कहानी

रेडियो प्रोग्राम

Links

Xinhua

China Daily

China.org.cn

Tibet.cn

Chinese Embassy

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn