हिन्दी

2024 टूर ऑफ़ ल्हासा साइकलिंग रेस संपन्न

criPublished: 2024-07-22 12:05:51
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

21 जुलाई को 2024 टूर ऑफ़ ल्हासा साइकलिंग रेस चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के ल्हासा शहर में स्थित जन संस्कृति और खेल केंद्र में शुरू हुई। चीन के विभिन्न क्षेत्रों से आए 500 से अधिक एथलीटों ने ल्हासा में "गति और जुनून" साइकिलिंग रेस का मंचन किया।

इस रेस में चार श्रेणियां शामिल हैं: पुरुषों का एलीट रोड साइक्लिंग ग्रुप, एलीट महिलाओं का रोड साइक्लिंग ग्रुप, पुरुषों का ओपन माउंटेन बाइक ग्रुप, और महिलाओं का ओपन माउंटेन बाइक ग्रुप।

सुबह नौ बजे, पुरुषों के एलीट रोड साइक्लिंग ग्रुप के 190 से अधिक एथलीट सब से पहले रवाना हुए। इसके बाद पुरुषों का ओपन माउंटेन बाइक ग्रुप, एलीट महिलाओं का रोड साइक्लिंग ग्रुप, और महिलाओं का ओपन माउंटेन बाइक ग्रुप क्रमशः रवाना हुए। एथलीटों ने ल्हासा जन संस्कृति और खेल केंद्र से शुरुआत की, छागु एवेन्यू, पेइचिंग एवेन्यू, जांगरे ब्रिज, नाजिनशान टनल आदि स्थानों से होते हुए अंत में पोताला महल के स्क्वायर पर अंतिम स्थान पर पहुंचे। पूरी यात्रा लगभग 72.1 किलोमीटर की है।

हाल के कई वर्षों में, ल्हासा शहर ने खेलों का जोरदार विकास किया है और व्यापक राष्ट्रीय फिटनेस गतिविधियां चलायी हैं। ल्हासा शहर साइकिल दौड़ जैसे व्यापक दर्शकों और उच्च भागीदारी के साथ बड़े पैमाने पर खेल आयोजन आयोजित करके नए युग में ल्हासा की नयी छवि को प्रदर्शित करता है।

चंद्रिमा

लोकप्रिय कार्यक्रम

स्वर्णिम चीन के रंग

पश्चिम की तीर्थ यात्रा

चीनी कहानी

रेडियो प्रोग्राम

Links

Xinhua

China Daily

China.org.cn

Tibet.cn

Chinese Embassy

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn