हिन्दी

वांग यी और यूक्रेन के विदेश मंत्री के बीच वार्ता

criPublished: 2024-07-24 16:55:19
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

24 जुलाई को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने दक्षिण चीन के क्वांगचो शहर में यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ वार्ता की।

वांग यी ने कहा कि चीन और यूक्रेन एक दूसरे के मित्र देश हैं। दोनों देशों ने दस साल से अधिक समय पहले रणनीतिक साझेदारी संबंध स्थापित किया। दोनों देश एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, एक-दूसरे के साथ समान व्यवहार करते हैं और आपसी लाभ वाला सहयोग आगे बढ़ रहा है। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि दीर्घकालिक दृष्टिकोण से द्विपक्षीय संबंधों को देखना चाहिए और योजना बनाना चाहिए, ताकि चीन-यूक्रेन संबंधों और द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाया जा सके। हमें इसका पालन करना चाहिए और चीन-यूक्रेन संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देना चाहिए।

वांग यी ने कहा कि 20वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी के तीसरे पूर्णाधिवेशन ने व्यापक रूप से गहन सुधारों का एक नया दौर शुरू किया। चीन द्वारा चीनी शैली के आधुनिकीकरण को व्यापक बढ़ावा दिया जाने से विभिन्न देशों के लोगों के लिए नए अवसर आएंगे। यूक्रेन "बेल्ट एंड रोड" के संयुक्त निर्माण में समर्थन और भाग लेने वाले पहले देशों में से एक है। हाल के वर्षों में चीन यूक्रेन का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और कृषि उत्पादों का सबसे बड़ा निर्यातक रहा है। इस वर्ष की पहली छमाही में द्विपक्षीय व्यापार की मात्रा में तेजी से वृद्धि देखी गई, जो दोनों देशों के बीच सहयोग की गुंजाइश और क्षमता को दर्शाता है।

वांग यी ने कहा कि यूक्रेन संकट अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर गया है, और संघर्ष अभी भी जारी है और इसके बढ़ने और फैलने का खतरा है। चीन हमेशा संकट के राजनीतिक समाधान को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध रहा है। चीन का मानना है कि सभी विवादों का समाधान अंततः बातचीत की मेज पर लौटना चाहिए; सभी विवादों का समाधान राजनीतिक चैनलों के माध्यम से प्राप्त किया जाना चाहिए। हाल ही में, यूक्रेन और रूस दोनों ने अलग-अलग स्तर पर संकेत भेजे हैं कि वे बातचीत के इच्छुक हैं। हालाँकि परिस्थितियाँ और समय अभी परिपक्व नहीं हैं, हम शांति के लिए अनुकूल सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं।

12全文 2 下一页

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn