हिन्दी

पेइचिंग सेंट्रल एक्सिस, चीनी संस्कृति की विरासत

criPublished: 2024-07-26 11:01:52
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

एक रेखा, जो 5000 सालों से चीनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है;

एक रेखा, जो पृथ्वी की सतह से तारों भरे आसमान तक फैली है;

एक रेखा, जो एक रीढ़ की हड्डी की तरह एक शहर को सहारा देती है।

पेइचिंग में, 7.8 किलोमीटर लंबा सेंट्रल एक्सिस मार्ग है जो 13वीं सदी के बाद से चीनी इतिहास की कई सबसे महत्वपूर्ण इमारतों को जोड़ता है। यह चीनी सभ्यता का एक उल्लेखनीय प्रमाण है और यह दुनिया भर में सबसे लंबा और सबसे पुराने शहर का सेंट्रल एक्सिस है। डिजाइनर ने इस रेखा को अनंत तक बढ़ाने की कल्पना की थी जब तक कि यह आकाश में सितारों से जुड़ न जाए।

पिछले 700 वर्षों में, इस सेंट्रल एक्सिस की जीवंतता कई राजवंशों और युद्धों के बावजूद मज़बूत बनी हुई है। ऐसा कई पीढ़ियों के समर्पित प्रयासों की वजह से ही है जो सेंट्रल एक्सिस से गहराई से जुड़े हुए हैं, और इसकी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देते और संरक्षित करते हैं।

सेंट्रल एक्सिस की सुरक्षा के लिए, पेइचिंग सरकार ने योजना बनाने, सांस्कृतिक कलाकृतियों को स्थानांतरित करने और उनके ऐतिहासिक लेआउट को बहाल करने के लिए ब्लॉकों का नवीनीकरण करने जैसे कदम उठाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने इस महत्वपूर्ण एक्सिस की सुरक्षा के लिए कानून भी पेश किए हैं।

पेइचिंग समय के साथ चलता जा रहा है; यहाँ आपको घुटन महसूस नहीं होगी। यहाँ सम्मान पाना आसान है। निष्पक्षता, न्याय, सद्भाव और सह-अस्तित्व की संस्कृति पेइचिंग के मूल वैल्यू हैं, जो दुनिया के साथ इसकी प्रगति का मार्गदर्शन करते हैं।

लोकप्रिय कार्यक्रम

स्वर्णिम चीन के रंग

पश्चिम की तीर्थ यात्रा

चीनी कहानी

रेडियो प्रोग्राम

Links

Xinhua

China Daily

China.org.cn

Tibet.cn

Chinese Embassy

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn