हिन्दी

पेइचिंग सांस्कृतिक मंच का सफल आयोजन

criPublished: 2024-09-23 11:20:39
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

वर्ष 2024 पेइचिंग सांस्कृतिक मंच 19 से 21 सितंबर तक सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। 70 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 800 से ज्यादा मेहमानों ने चीन की राजधानी पेइचिंग में सांस्कृतिक विकास में मिली नयी उपलब्धियों को साझा किया और सहमति कायम की।

मंच पर चीनी-विदेशी सांस्कृतिक आदान-प्रदान रिपोर्ट (2023) जारी की गयी। इसके अनुसार पिछले साल चीन और विदेशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान में प्रगति मिली। यूनेस्को की पूर्व महानिदेशक इरीना बोकोवा ने कहा कि आर्थिक और सामाजिक अनवरत विकास में संस्कृति की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। इसमें चीन ने आदर्श मिसाल कायम की है। दुनिया के साथ सांस्कृतिक निर्माण और विकास में अनुभव साझा करने में चीन की जिम्मेदारी है।

चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के प्रमुख काओ श्यांग ने विभिन्न देशों से सांस्कृतिक विविधता से वर्तमान समस्याओं को हल करने का अनुभव प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी सम्मान और आपसी सीख से विश्व सभ्यताओं का उद्यान और रंगीन होगा।

मंच पर चीनी और विदेशी मेहमानों ने सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण और विकास पर भी गहन रूप से विचार-विमर्श किया। चीनी सांस्कृतिक विरासत विनिमय केंद्र के प्रमुख थान फिंग ने कहा कि सांस्कृतिक विरासतों के व्यापक आदान-प्रदान से मानव आधुनिकीकरण की प्रक्रिया बढ़ायी जाएगी।

लोकप्रिय कार्यक्रम

स्वर्णिम चीन के रंग

पश्चिम की तीर्थ यात्रा

चीनी कहानी

रेडियो प्रोग्राम

Links

Xinhua

China Daily

China.org.cn

Tibet.cn

Chinese Embassy

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn