हिन्दी

छिंगहाई-शीत्सांग पठार पर मोटा ग्लेशियर मिला

criPublished: 2024-09-30 16:43:53
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

छिंगहाई-शीत्सांग (तिब्बत) पठार पर दूसरे वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान एक हिमक्षेत्र (दुनिया के मध्य और निम्न अक्षांशों में सबसे बड़ा पुयेनकांरी हिमक्षेत्र), दो झीलों (शीत्सांग की सबसे बड़ी सेलिनत्सो झील और दूसरी सबसे बड़ी नाम्त्सो झील) और तीन नदियों (यांग्त्ज़ी नदी, नू नदी और यार्लुंग त्सांगपो नदी) के वैज्ञानिक अनुसंधान का मुख्य कार्य 30 सितंबर को पूरा हुआ। अनुसंधान में तमाम महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिलीं।

बताया जाता है कि यह छिंगहाई-शीत्सांग पठार पर दूसरे वैज्ञानिक अनुसंधान का प्रतीकात्मक अनुसंधान है, जो 18 अगस्त को शुरू हुआ था। 6 अनुसंधान दलों की 15 टीमों के 400 से अधिक सदस्यों ने वैज्ञानिक अनुसंधान में भाग लिया।

वैज्ञानिक अनुसंधान दल के नेता याओ थानतोंग ने कहा कि पुयेनकांरी हिमक्षेत्र में अब तक छिंगहाई-शीत्सांग पठार पर सबसे मोटे ग्लेशियर का पता लगाया गया। इसकी मोटाई लगभग 400 मीटर है। नंबर 10 ग्लेशियर पर समुद्र की सतह से 5,500 और 5,800 मीटर की ऊंची जगह पर पर्यवेक्षण स्टेशनों की स्थापना की गयी।

लोकप्रिय कार्यक्रम

स्वर्णिम चीन के रंग

पश्चिम की तीर्थ यात्रा

चीनी कहानी

रेडियो प्रोग्राम

Links

Xinhua

China Daily

China.org.cn

Tibet.cn

Chinese Embassy

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn