वांग यी ने जापानी के नए विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत की
9 अक्तूबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने जापान के नए विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से फोन पर वार्ता की।
ताकेशी इवाया ने कहा कि जापान की नई कैबिनेट चीन के साथ रणनीतिक पारस्परिक लाभकारी सम्बंध को व्यापक रूप से आगे बढ़ावा देने की इच्छुक है और रचनात्मक और स्थिर द्विपक्षीय सम्बंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न क्षेत्रों में जापान-चीन सहयोग की बड़ी संभावनाएं हैं। जापान विभिन्न स्तरों पर चीन के साथ संचार को मज़बूत करने, परामर्श के माध्यम से लंबित मुद्दों को हल करने और दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ पहुंचाने का इच्छुक है। जापान और चीन एशिया और विश्व में शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाते हैं। जापान की नई कैबिनेट चीन के साथ सहयोग को मज़बूत करने, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने और वैश्विक चुनौतियों का जवाब देने में अधिक योगदान देने को तैयार है।
वांग यी ने कहा कि चीन उन सकारात्मक संकेतों की सराहना करता है जो जापान की नई कैबिनेट और विदेश मंत्री ताकेशी इवाया ने कार्यभार संभालने के बाद से दोनों देशों के बीच सम्बंधों को स्थिर रूप से विकसित करने के लिए भेजे हैं। चीन और जापान करीबी पड़ोसी हैं। आपसी लाभ वाला सहयोग और सामान्य विकास दोनों देशों की जनता के मूल हितों में हैं। हम नई कैबिनेट के लिए नए दृष्टिकोण और चीन-जापान सम्बंधों में नए विकास की आशा करते हैं। दोनों पक्षों को सहयोग का विस्तार करना चाहिए, हस्तक्षेप को खत्म करना चाहिए, चीन-जापान रणनीतिक पारस्परिक लाभकारी सम्बंधों को व्यापक रूप से बढ़ावा देना चाहिए, ताकि नए युग की आवश्यकताओं को पूरा करने वाला रचनात्मक और स्थिर द्विपक्षीय सम्बंध बनाया जा सके।
वांग यी ने जोर देते हुए कहा कि जापान के प्रति चीन की नीति में हमेशा स्थिरता और निरंतरता बनी रही है। हमें उम्मीद है कि जापान थाईवान मुद्दे पर अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता का पालन करेगा और एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करेगा।
लोकप्रिय कार्यक्रम
स्वर्णिम चीन के रंग
पश्चिम की तीर्थ यात्रा
चीनी कहानी
रेडियो प्रोग्राम
Links
Xinhua
China Daily
China.org.cn
Tibet.cn
Chinese Embassy
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040