हिन्दी

कोप16 कोलम्बिया के कैली शहर में उद्घाटित

criPublished: 2024-10-22 17:35:49
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन के हस्ताक्षरकर्ताओं का 16वां सम्मेलन (कोप16) 21 अक्तूबर को कोलंबिया के कैली शहर में उद्घाटित हुआ।

कोप15 के अध्यक्ष, चीनी पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री हुआंग रुनछ्यु ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया। उन्होंने आधिकारिक तौर पर कोलम्बियाई पर्यावरण और सतत विकास मंत्री मारिया सुसाना मुहम्मद गोंजालेज़ को अध्यक्षीय जिम्मेदारी सौंपी।

कोप16 सम्मेलन का विषय "प्रकृति के साथ शांति से रहें" है। उद्घाटन समारोह में हुआंग रुनछ्यु ने कहा कि जैव विविधता मानव अस्तित्व और विकास का आधार है, और पृथ्वी पर जीवन के समुदाय का रक्त और आधार है। जैव विविधता हानि की गंभीर स्थिति का सामना करते हुए, कोप15 "खुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता फ्रेमवर्क" जैसे ऐतिहासिक परिणामों तक पहुंचा, और वैश्विक जैव विविधता संरक्षण कार्यों ने एक नया अध्याय खोला है।

उन्होंने कहा कि कोप16 "खुनमिंग-मॉन्ट्रियल फ्रेमवर्क" के समापन के बाद हस्ताक्षरकर्ताओं का पहला सम्मेलन है। इस मौके पर, इस फ्रेमवर्क के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी, संभावित समस्याओं और चुनौतियों का निदान किया जाएगा, दूरदर्शी समाधान प्रस्तावित किया जाएगा, और बाद के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एक स्पष्ट एवं अधिक व्यवहार्य कार्य खाका तैयार किया जाएगा।

लोकप्रिय कार्यक्रम

स्वर्णिम चीन के रंग

पश्चिम की तीर्थ यात्रा

चीनी कहानी

रेडियो प्रोग्राम

Links

Xinhua

China Daily

China.org.cn

Tibet.cn

Chinese Embassy

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn