136वाँ कैंटन मेला संपन्न, विदेशी खरीदारों की संख्या ढाई लाख से अधिक
136वाँ चीन आयात और निर्यात मेला (इसे कैंटन मेला भी कहा जाता है) 4 नवंबर को क्वांगतोंग प्रांत की राजधानी क्वांगचो में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 3 नवंबर तक, 214 देशों और क्षेत्रों से कुल 253,000 विदेशी खरीदारों ने मेले में भाग लिया, जो पिछले सत्र से 2.8% अधिक था, और पहली बार ढाई लाख के आंकड़े को पार कर एक रिकॉर्ड ऊंचाई स्थापित की गई।
इस कैंटन मेले का निर्यात इरादा कारोबार 24 अरब 95 करोड़ अमेरिकी डॉलर था, जो पिछले सत्र की तुलना में 1% की वृद्धि है। "बेल्ट एंड रोड" के सह-निर्माण वाले देशों में आधे से अधिक लेनदेन हुए, यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के पारंपरिक बाजारों में लेनदेन ने वृद्धि हासिल की।
इस वर्ष के कैंटन मेले में 11.5 लाख नए उत्पाद, 10.4 लाख हरित उत्पाद और 11.1 लाख स्वतंत्र बौद्धिक संपदा उत्पाद प्रदर्शित किए गए। डिजिटल, इंटेलिजेंट और हरित उत्पादों की उत्कृष्ट विशेषताएं हैं और ये विदेशी खरीदारों द्वारा पसंद किए जाते हैं। मेले के दौरान, 435 नए उत्पाद लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 3,500 खरीदार ऑफ़लाइन भाग लेने के लिए आकर्षित हुए।