हिन्दी

चीन को पाइन नट के निर्यात से अफ़ग़ान लोगों को मदद मिली

criPublished: 2022-01-04 18:44:59
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

उत्तरपूर्वी अफगानिस्तान में समुद्र तल से लगभग 1,000 मीटर की ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाके में बड़े-बड़े हरे-भरे देवदार के जंगल हैं। पर्याप्त धूप और प्रचुर मात्रा में बर्फ सिंचाई ने अच्छी गुणवत्ता वाले अफगान पाइन नट्स का उत्पादन किया है। चीन को पाइन नट्स के निर्यात से बहुत से अफ़गान लोगों को रोजगार मिला है। साथ ही, उनके जीवन में बड़ा सुधार भी हुआ है।

हर साल सितंबर और अक्तूबर में पाइन नट की कटाई का मौसम होता है। वह पाइन नट प्रसंस्करण संयंत्रों और किसानों के लिए सबसे व्यस्त समय भी है। अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक पाइन नट्स कंपनी में लोग काम करने में व्यस्त हैं। इस कंपनी के मेनेजर अली ज़दरान ने संवाददाता से कहा कि इस कंपनी की स्थापना वर्ष 2015 में हुई थी। अब लगभग 150 कर्मचारी यहां काम करते हैं। कर्मचारियों के वेतन उन के कार्यभार से जुड़े हुए हैं।

वर्ष 2021 में क्योंकि अफ़गानिस्थान में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन हुआ है, इसलिये चीन को पाइन नट्स का निर्यात अस्थायी रूप से बाधित किया गया था। वर्ष 2021 के अक्तूबर में चीन व अफगानिस्तान के बीच “पाइन नट्स का हवाई कॉरिडोर” फिर से खुला। 1 नवंबर को पहला चार्टर्ड विमान 45 टन पाइन नट्स के साथ शांगहाई पहुंचा। चीनी अंतर्राष्ट्रीय आयात मेले में प्रवेश करने के बाद पाइन नट्स की 1.2 लाख बोतलें जल्द ही बिक गयीं।

ज़दरान ने कहा कि चीन अफ़गान पाइन नट्स के प्रति एक अच्छा बाजार है। वर्ष 2022 में वे चीन को 950 टन पाइन नट्स का निर्यात करेंगे। आशा है कि चीनी व्यापारिक साझेदार अफ़गानिस्तान में पूंजी-निवेश कर सकेंगे, ताकि अफ़गान जनता को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सकें।

चंद्रिमा

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn