हिन्दी

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने वांग यी से मुलाकात की

criPublished: 2022-01-10 11:16:28
Share
Share this with Close
Messenger Pinterest LinkedIn

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने 9 जनवरी को कोलंबो में श्रीलंका की यात्रा कर रहे चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

गोटाबाया ने वांग यी से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को स्नेहपूर्ण अभिवादन और शुभकामनाएं देने को कहा। उन्होंने कठिनाइयों का सामना करने पर हमेशा श्रीलंका को सहायता देने, महामारी से लड़ने में श्रीलंका को मजबूत समर्थन प्रदान कर महामारी को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने में मदद देने के लिए चीन से आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्रीलंका के आर्थिक पुनरुद्धार और बुनियादी ढांचे के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने पर चीनी उद्यमों की प्रशंसा की। श्रीलंका चीन के साथ श्रीलंका-चीन राजनयिक संबंधों की स्थापना की 65वीं वर्षगांठ और चावल रबड़ समझौते पर हस्ताक्षर की 70वीं वर्षगांठ मनाने और अर्थव्यवस्था, व्यापार, वित्त, पर्यटन और बुनियादी सुविधा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने को तैयार है, ताकि दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ मिल सके।

वांग यी ने सबसे पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से हार्दिक बधाई दी। वांग यी ने कहा कि इस साल एक महत्वपूर्ण वर्ष है, जिसे चीन और श्रीलंका को संयुक्त रूप से मनाना चाहिए। दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान का सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अनुभव यह है कि दोनों पक्ष हमेशा एक-दूसरे का सम्मान, समझ, भरोसा और समर्थन करते हैं। 70 साल पहले, चीन और श्रीलंका, दोनों देशों ने कठिनाइयों को दूर कर चावल रबड़ समझौते पर हस्ताक्षर किये, जिसने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान का द्वार खोला।

वांग यी ने कहा कि चीन महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में रचनात्मक भूमिका निभा रहा है। वर्तमान में, दुनिया भर में वैक्सीन की हर दो खुराकों में से एक चीनी टीका है। चीन श्रीलंका की जरूरतों के अनुसार टीके और महामारी रोधी सामग्री प्रदान करता रहेगा और श्रीलंका के साथ कोविड-19 के लिए विशेष दवाओं पर सहयोग करने को तैयार है।

12全文 2 下一页

Share this story on

Messenger Pinterest LinkedIn